Aadhaar Card Update: आधार कार्ड भारत में नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड में दी गई जानकारी को अपडेट करने के लिए कुछ नियम और सीमाएं तय की हैं। कई बार लोगों को आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता या अन्य जानकारियों को अपडेट करने की जरूरत पड़ती है। इस लेख में हम आपको आधार कार्ड में बदलाव करने से जुड़े सभी नियमों और प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे।
1. आधार कार्ड में नाम (Name) बदलने के नियम
अगर आपके आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज हो गया है या किसी कारण से आपको अपना नाम बदलना है, तो UIDAI ने इसके लिए कुछ सीमाएं तय की हैं।
- आप अपने आधार कार्ड में नाम ज्यादा से ज्यादा दो बार बदल सकते हैं।
- नाम बदलने के लिए आपको मान्य सरकारी दस्तावेज़ प्रस्तुत करने होंगे, जैसे:
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- शैक्षिक प्रमाणपत्र (मार्कशीट, डिग्री आदि)
- UIDAI द्वारा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है।
- नाम बदलने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं।
2. आधार कार्ड में जन्मतिथि (Date of Birth) बदलने के नियम
जन्मतिथि आधार कार्ड का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। अगर आपकी जन्मतिथि गलत दर्ज हो गई है, तो इसे सुधारने के लिए UIDAI ने ये नियम बनाए हैं:
- आप अपने आधार कार्ड में जन्मतिथि केवल एक बार बदल सकते हैं।
- जन्मतिथि बदलने के लिए ये दस्तावेज़ जरूरी हैं:
- जन्म प्रमाणपत्र (Birth Certificate)
- 10वीं या 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट
- जन्मतिथि बदलाव के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन उपलब्ध हैं।
3. आधार कार्ड में लिंग (Gender) बदलने के नियम
अगर आधार कार्ड में लिंग (जेंडर) गलत दर्ज हो गया है या किसी व्यक्ति को इसे बदलने की आवश्यकता है, तो इसके लिए UIDAI ने कुछ नियम निर्धारित किए हैं:
- आप अपने आधार कार्ड में लिंग केवल एक बार बदल सकते हैं।
- जेंडर बदलने के लिए आपको वेरीफिकेसन दस्तावेज़ देने होंगे।
- यह प्रक्रिया केवल आधार नामांकन केंद्र पर जाकर पूरी की जा सकती है।
- जेंडर अपडेट करने के लिए ऑनलाइन ऑप्शन उपलब्ध नहीं है।
4. आधार कार्ड में पता (Address) बदलने के नियम
कई बार लोग अपने घर बदलते हैं, जिससे उन्हें आधार कार्ड में पता अपडेट करवाने की जरूरत पड़ती है। UIDAI ने पते में बदलाव के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की है।
- आप अपने आधार कार्ड में कितनी भी बार पता अपडेट कर सकते हैं।
- पता बदलने के लिए इन दस्तावेज़ों में से कोई एक आवश्यक है:
- बिजली बिल, पानी बिल, गैस कनेक्शन बिल
- बैंक स्टेटमेंट
- पासपोर्ट
- राशन कार्ड
- रेंट एग्रीमेंट (किरायेदारों के लिए)
- ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पता अपडेट किया जा सकता है।
- UIDAI का MyAadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) से ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है।
5. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर (Mobile Number) बदलने के नियम
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना या बदलना बहुत जरूरी है, क्योंकि OTP वेरीफिकेशन के लिए यह आवश्यक होता है।
- आप कितनी भी बार अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं।
- मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आधार नामांकन केंद्र पर जाना जरूरी है।
- इसके लिए कोई खास दस्तावेज़ की जरूरत नहीं होती, बस बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन आवश्यक होता है।
- UIDAI के पोर्टल से मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया जा सकता, यह सेवा केवल ऑफलाइन उपलब्ध है।
6. आधार कार्ड अपडेट करने की प्रक्रिया (Update Process)
ऑनलाइन अपडेट प्रक्रिया:
- UIDAI के MyAadhaar पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/) पर जाएं।
- लॉगिन करें और “Update Aadhaar” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आवश्यक बदलाव करें और प्रमाणित दस्तावेज़ अपलोड करें।
- बदलाव की पुष्टि के लिए OTP वेरीफिकेशन करें।
- अपडेट प्रक्रिया पूरी होने के बाद, नया आधार डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑफलाइन अपडेट प्रक्रिया:
- नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाएं।
- आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।
- बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन करें।
- आधार अपडेट अनुरोध जमा करें और रसीद प्राप्त करें।
7. आधार अपडेट के लिए शुल्क (Fees)
UIDAI ने आधार अपडेट के लिए ये शुल्क निर्धारित किए हैं:
- नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग अपडेट: ₹50
- बायोमेट्रिक अपडेट (फिंगरप्रिंट, फोटोग्राफ, आईरिस स्कैन): ₹100
- मोबाइल नंबर अपडेट: ₹50