Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है. मंगलवार को सोने की कीमत 85,665 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई. जबकि चांदी का भाव 95,533 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया. यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि अलग-अलग कैरेट में सोने की क्या कीमत है और आपके शहर में आज का क्या रेट चल रहा है.
सोने-चांदी का आज का ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सोने-चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं:
सोने की शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | 85,665 रुपये |
सोना 995 | 85,322 रुपये |
सोना 916 | 78,469 रुपये |
सोना 750 | 64,249 रुपये |
सोना 585 | 50,114 रुपये |
चांदी 999 | 95,533 रुपये/किलो |
22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव
यदि आप अपने शहर में सोने की कीमत जानना चाहते हैं, तो यहां कुछ प्रमुख शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव दिया गया है:
शहर का नाम | 22 कैरेट सोना | 24 कैरेट सोना | 18 कैरेट सोना |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹79,440 | ₹86,660 | ₹65,590 |
मुंबई | ₹79,440 | ₹86,660 | ₹65,000 |
दिल्ली | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
कोलकाता | ₹79,440 | ₹86,660 | ₹65,000 |
अहमदाबाद | ₹79,490 | ₹86,710 | ₹65,040 |
जयपुर | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
पटना | ₹79,490 | ₹86,710 | ₹65,040 |
लखनऊ | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
गाजियाबाद | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
नोएडा | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
अयोध्या | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
गुरुग्राम | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
चंडीगढ़ | ₹79,590 | ₹86,810 | ₹65,120 |
गोल्ड हॉलमार्क क्या होता है?
गोल्ड हॉलमार्क एक प्रमाणिकता चिह्न होता है, जो सोने की शुद्धता को दर्शाता है. ज्यादातर ज्वेलरी 22 कैरेट गोल्ड से बनाई जाती है, जिसकी शुद्धता 91.6% होती है. लेकिन कई बार मिलावट कर 89% या 90% शुद्धता वाले सोने को भी 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है. इसलिए जेवर खरीदते समय हॉलमार्क की जांच जरूर करें.
हॉलमार्क के विभिन्न अंक क्या दर्शाते हैं?
- 375 हॉलमार्क – 37.5% शुद्ध सोना (9 कैरेट)
- 585 हॉलमार्क – 58.5% शुद्ध सोना (14 कैरेट)
- 750 हॉलमार्क – 75.0% शुद्ध सोना (18 कैरेट)
- 916 हॉलमार्क – 91.6% शुद्ध सोना (22 कैरेट)
- 990 हॉलमार्क – 99.0% शुद्ध सोना (23 कैरेट)
- 999 हॉलमार्क – 99.9% शुद्ध सोना (24 कैरेट)
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
हॉलमार्क के अंक से सोने की शुद्धता जांची जा सकती है:
- 24 कैरेट पर – 999 अंक होगा
- 23 कैरेट पर – 958 अंक होगा
- 22 कैरेट पर – 916 अंक होगा
- 21 कैरेट पर – 875 अंक होगा
- 18 कैरेट पर – 750 अंक होगा
अगर आप 22 कैरेट सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं, तो 22 को 24 से भाग देकर 100 से गुणा करें.