Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं. बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव 86,143 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव 86,024 रुपये से अधिक था. वहीं चांदी का रेट भी बढ़कर 98,100 रुपये प्रति किलो हो गया. आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद नए रेट जारी होंगे. आइए जानते हैं 22 कैरेट, 23 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव साथ ही आपके शहर में अभी क्या रेट चल रहा है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन से मिले ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार आज के सोने-चांदी के भाव इस प्रकार हैं:
सोने की शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | 86,143 रुपये |
सोना 995 | 85,798 रुपये |
सोना 916 | 78,907 रुपये |
सोना 750 | 64,607 रुपये |
सोना 585 | 50,394 रुपये |
चांदी 999 | 98,100 रुपये प्रति किलो |
शहरों में सोने का ताजा रेट कितना है?
देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतों में अंतर होता है. नीचे टॉप शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने का भाव देखें:
शहर का नाम | 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹80,510 | ₹87,830 | ₹66,360 |
मुंबई | ₹80,510 | ₹87,830 | ₹65,880 |
दिल्ली | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
कोलकाता | ₹80,510 | ₹87,830 | ₹65,880 |
अहमदाबाद | ₹80,560 | ₹87,880 | ₹65,920 |
जयपुर | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
पटना | ₹80,560 | ₹87,880 | ₹65,920 |
लखनऊ | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
गुरुग्राम | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
चंडीगढ़ | ₹80,660 | ₹87,980 | ₹66,000 |
गोल्ड हॉलमार्क क्या होता है?
गोल्ड हॉलमार्क एक प्रमाण है जो सोने की शुद्धता को दर्शाता है. आमतौर पर जेवरात बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जो 91.6% शुद्ध होता है. कई बार कुछ व्यापारी इसमें मिलावट कर इसे 89% या 90% शुद्ध सोने के रूप में बेचते हैं. इसलिए जब भी आभूषण खरीदें, तो उसकी हॉलमार्किंग जरूर जांच लें.
हॉलमार्क नंबर | सोने की शुद्धता |
---|---|
999 | 99.9% |
990 | 99.0% |
916 | 91.6% |
750 | 75.0% |
585 | 58.5% |
375 | 37.5% |
सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?
हर कैरेट के सोने पर अलग-अलग हॉलमार्क अंकित होते हैं.
- 24 कैरेट – 999 हॉलमार्क
- 23 कैरेट – 958 हॉलमार्क
- 22 कैरेट – 916 हॉलमार्क
- 21 कैरेट – 875 हॉलमार्क
- 18 कैरेट – 750 हॉलमार्क
कैरेट का मतलब क्या होता है?
कैरेट (Karat) सोने की शुद्धता को दर्शाता है. यदि आप 22 कैरेट सोने के आभूषण खरीद रहे हैं, तो उसकी शुद्धता निकालने के लिए 22/24 को 100 से गुणा करें. जिससे 91.6% शुद्धता प्राप्त होगी.
सोने की कीमतें कैसे निर्धारित होती हैं?
सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं:
- शेयर बाजार: जब शेयर बाजार में गिरावट आती है, तो निवेशक सोने में निवेश बढ़ाते हैं. जिससे कीमतें बढ़ जाती हैं.
- अंतरराष्ट्रीय बाजार: डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी कीमतों को प्रभावित करती है.
- मांग और आपूर्ति: सोने की अधिक मांग कीमत बढ़ाती है. जबकि कम मांग कीमत घटाती है.
- सरकारी नीतियां: सोने पर आयात शुल्क और अन्य करों का असर इसकी कीमत पर पड़ता है.