Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. आज बुधवार को महाशिवरात्रि की छुट्टी के कारण बाजार बंद रहेगा. इसलिए सोने-चांदी का भाव वही रहेगा जो सोमवार को था.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार 24 कैरेट (999) सोने का दाम पिछले बंद 86,400 रुपये के मुकाबले बढ़कर 86,647 रुपये हो गया. वहीं, 23 कैरेट (995) सोने का भाव 86,300 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट (916) सोने का भाव 79,369 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट (750) सोने का भाव 64,985 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट (585) सोने का भाव 50,689 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. 24 कैरेट (999) चांदी का भाव 96,115 रुपये प्रति किलो से घटकर 95,769 रुपये प्रति किलो हो गया.
विभिन्न शहरों में सोने का ताजा भाव
भारत के विभिन्न शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं. नीचे कुछ प्रमुख शहरों के आज के दाम दिए गए हैं:
शहर का नाम | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) | 18 कैरेट सोना (₹) |
---|---|---|---|
चेन्नई | 80,710 | 88,050 | 66,410 |
मुंबई | 80,710 | 89,050 | 66,040 |
दिल्ली | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
कोलकाता | 80,710 | 88,050 | 66,040 |
अहमदाबाद | 80,760 | 88,100 | 66,080 |
जयपुर | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
पटना | 80,760 | 88,100 | 66,080 |
लखनऊ | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
गाजियाबाद | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
नोएडा | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
अयोध्या | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
गुरुग्राम | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
चंडीगढ़ | 80,860 | 88,200 | 66,160 |
गोल्ड हॉलमार्क क्या होता है?
गोल्ड हॉलमार्क किसी भी सोने की शुद्धता को प्रमाणित करने का एक तरीका है. आमतौर पर जेवरात 22 कैरेट गोल्ड से बनाए जाते हैं. जिसकी शुद्धता 91.6% होती है. कई बार मिलावट करके 89% या 90% शुद्ध सोने को 22 कैरेट बताकर बेचा जाता है. इसलिए जेवर खरीदते समय उसकी हॉलमार्किंग जरूर जांचें.
हॉलमार्क नंबर और उनकी शुद्धता:
- 375 – 37.5% शुद्ध सोना
- 585 – 58.5% शुद्ध सोना
- 750 – 75.0% शुद्ध सोना
- 916 – 91.6% शुद्ध सोना
- 990 – 99.0% शुद्ध सोना
- 999 – 99.9% शुद्ध सोना
वायदा बाजार में सोने के दाम बढ़े
मंगलवार को वायदा कारोबार में सोने के दाम 19 रुपये बढ़कर 86,203 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए. हाजिर मांग बढ़ने के कारण सटोरियों ने ताजा सौदे किए, जिससे कीमतों में तेजी आई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने का भाव 19 रुपये या 0.02% की बढ़ोतरी के साथ 86,203 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा. इसमें 16,655 लॉट के लिए कारोबार हुआ.
चांदी का वायदा भाव बढ़ा
मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. वायदा बाजार में चांदी का भाव 411 रुपये बढ़कर 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. MCX में मार्च डिलीवरी के लिए चांदी का भाव 0.43% की बढ़ोतरी के साथ 95,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.22% गिरकर 32.27 डॉलर प्रति औंस रही.
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
सोने की शुद्धता जांचने के लिए उसके हॉलमार्क पर ध्यान देना जरूरी है.
- 24 कैरेट – 999 हॉलमार्क
- 23 कैरेट – 958 हॉलमार्क
- 22 कैरेट – 916 हॉलमार्क
- 21 कैरेट – 875 हॉलमार्क
- 18 कैरेट – 750 हॉलमार्क
अगर आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं, तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें. इससे आपको उसकी वास्तविक शुद्धता का प्रतिशत मिल जाएगा.