Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आज सोमवार को 12 बजे के बाद नए रेट जारी किए जाएंगे. शुक्रवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 85,593 रुपये थी, जो घटकर 85,056 रुपये पर आ गई. वहीं चांदी की कीमत भी 95,048 रुपये प्रति किलो से घटकर 93,480 रुपये रह गई है. जैसे ही ताजा रेट जारी होंगे, हम आपको अपडेट देंगे. आइए जानते हैं आज के सोने-चांदी के दाम और हॉलमार्क से जुड़ी जरूरी जानकारी.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन ने जारी किए नए रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट (ibjarates.com) के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है.
शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | ₹85,056 |
सोना 995 | ₹84,715 |
सोना 916 | ₹77,911 |
सोना 750 | ₹63,792 |
सोना 585 | ₹49,758 |
चांदी 999 (प्रति किलो) | ₹93,480 |
शहरों में 22 कैरेट, 24 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम
देश के विभिन्न शहरों में सोने के भाव अलग-अलग होते हैं. नीचे कुछ प्रमुख शहरों के ताजा रेट दिए गए हैं.
शहर | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹80,710 | ₹88,050 | ₹66,410 |
मुंबई | ₹80,710 | ₹89,050 | ₹66,040 |
दिल्ली | ₹80,860 | ₹88,200 | ₹66,160 |
कोलकाता | ₹80,710 | ₹88,050 | ₹66,040 |
अहमदाबाद | ₹80,760 | ₹88,100 | ₹66,080 |
जयपुर | ₹80,860 | ₹88,200 | ₹66,160 |
पटना | ₹80,760 | ₹88,100 | ₹66,080 |
लखनऊ | ₹80,860 | ₹88,200 | ₹66,160 |
गुरुग्राम | ₹80,860 | ₹88,200 | ₹66,160 |
क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क और क्यों जरूरी है?
जब भी आप सोने के आभूषण खरीदते हैं, तो उनकी शुद्धता की पहचान करने के लिए हॉलमार्क देखना जरूरी होता है. हॉलमार्किंग से सोने की गुणवत्ता का पता चलता है.
- 375 हॉलमार्क – 37.5% शुद्ध सोना
- 585 हॉलमार्क – 58.5% शुद्ध सोना
- 750 हॉलमार्क – 75% शुद्ध सोना
- 916 हॉलमार्क – 91.6% शुद्ध सोना (22 कैरेट)
- 990 हॉलमार्क – 99% शुद्ध सोना
- 999 हॉलमार्क – 99.9% शुद्ध सोना (24 कैरेट)
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में सोने के वायदा भाव में गिरावट देखी गई है. शुक्रवार को अप्रैल महीने की आपूर्ति वाले सोने का भाव 446 रुपये घटकर 84,750 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में सोने की कीमत भी 20.50 औंस या 0.71% गिरकर 2,875.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है.
चांदी के वायदा बाजार में भी गिरावट दर्ज
शुक्रवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 333 रुपये कम होकर 93,302 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एमसीएक्स पर चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत में 0.36% की गिरावट देखी गई. वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.11% गिरकर 31.76 डॉलर प्रति औंस हो गई.
हॉलमार्क कैसे चेक करें?
अगर आप सोने की शुद्धता को लेकर असमंजस में हैं तो BIS हॉलमार्क को जरूर जांच लें.
- 24 कैरेट – 999 हॉलमार्क
- 23 कैरेट – 958 हॉलमार्क
- 22 कैरेट – 916 हॉलमार्क
- 21 कैरेट – 875 हॉलमार्क
- 18 कैरेट – 750 हॉलमार्क