Gold Silver Rate: बीते कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। मंगलवार को सोने के दाम पिछले बंद 82,704 रुपये से बढ़कर 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए। वहीं चांदी की कीमत भी पिछले बंद 93,313 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 93,793 रुपये प्रति किलो हो गई। बुधवार को बाजार खुलने तक यही दरें बनी रहेंगी। जैसे-जैसे दिनभर कीमतों में बदलाव होंगे। हम आपको अपडेट देते रहेंगे।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के ताजा भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में आज भी बदलाव देखा गया। आइए जानते हैं आज का ताजा भाव।
आज के सोने-चांदी के भाव
सोने-चांदी की शुद्धता | सुबह का रेट (प्रति 10 ग्राम) |
---|---|
सोना 999 | 83,010 रुपये |
सोना 995 | 82,678 रुपये |
सोना 916 | 76,037 रुपये |
सोना 750 | 62,258 रुपये |
सोना 585 | 48,561 रुपये |
चांदी 999 | 93,793 रुपये प्रति किलो |
विभिन्न शहरों में सोने का भाव
शहर | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव | 18 कैरेट सोने का भाव |
---|---|---|---|
चेन्नई | ₹77,040 | ₹84,040 | ₹63,640 |
मुंबई | ₹77,040 | ₹84,040 | ₹63,030 |
दिल्ली | ₹77,190 | ₹84,190 | ₹63,160 |
कोलकाता | ₹77,040 | ₹84,040 | ₹63,030 |
अहमदाबाद | ₹77,090 | ₹84,090 | ₹63,070 |
जयपुर | ₹77,190 | ₹84,190 | ₹63,160 |
पटना | ₹77,090 | ₹84,090 | ₹63,070 |
लखनऊ | ₹77,190 | ₹84,190 | ₹63,160 |
गाजियाबाद | ₹77,190 | ₹84,190 | ₹63,160 |
नोएडा | ₹77,190 | ₹84,190 | ₹63,160 |
अयोध्या | ₹77,190 | ₹84,190 | ₹63,160 |
गुरुग्राम | ₹77,190 | ₹84,190 | ₹63,160 |
चंडीगढ़ | ₹77,190 | ₹84,190 | ₹63,160 |
सोने का वायदा भाव
कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण वायदा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल माह के लिए सोने का वायदा भाव 238 रुपये गिरकर 83,045 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 16,823 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों के अनुसार वैश्विक बाजारों में कमजोरी के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई। न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.51% गिरकर 2,842.50 डॉलर प्रति औंस हो गई।
चांदी का वायदा भाव
कारोबारियों की बिकवाली के कारण चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का वायदा भाव 73 रुपये गिरकर 94,184 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इस दौरान 24,405 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर बिकवाली के कारण चांदी की कीमतों में गिरावट आई। न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.31% गिरकर 32.42 डॉलर प्रति औंस हो गई।
सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?
हर कैरेट सोने का अलग हॉलमार्क अंक होता है। इसका मतलब है कि सोने की शुद्धता को हॉलमार्क नंबर से जांचा जा सकता है।
- 24 कैरेट – 999 हॉलमार्क
- 23 कैरेट – 958 हॉलमार्क
- 22 कैरेट – 916 हॉलमार्क
- 21 कैरेट – 875 हॉलमार्क
- 18 कैरेट – 750 हॉलमार्क
इस अंक को देखकर आप आसानी से सोने की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।
जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क
22 कैरेट सोने का इस्तेमाल आमतौर पर जेवरात बनाने में किया जाता है और यह 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन कई बार दुकानदार मिलावट कर इसे 89-90% तक घटाकर बेचते हैं। हॉलमार्किंग से सोने की असली शुद्धता पता चलती है। अगर सोने पर 375 हॉलमार्क लिखा है, तो यह 37.5% शुद्ध होगा।
- 999 हॉलमार्क – 99.9% शुद्ध सोना
- 585 हॉलमार्क – 58.5% शुद्ध सोना
- 750 हॉलमार्क – 75.0% शुद्ध सोना
- 916 हॉलमार्क – 91.6% शुद्ध सोना
- 990 हॉलमार्क – 99.0% शुद्ध सोना