Gold-Silver Price Today: शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सोने की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई. जबकि चांदी के दाम भी बढ़े. हालांकि शनिवार को बाजार बंद रहने के कारण शुक्रवार का ही भाव आज लागू रहेगा. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट (999) सोने की कीमत 86,059 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई. वहीं 23 कैरेट (995) सोना 85,714 रुपये, 22 कैरेट (916) सोना 78,830 रुपये और 18 कैरेट (750) सोना 64,544 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. चांदी की कीमत 96,724 रुपये प्रति किलोग्राम रही.
अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत
देश के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें अलग-अलग होती हैं. कुछ प्रमुख शहरों में शुक्रवार को 22, 24 और 18 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं:
शहर का नाम | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
---|---|---|---|
चेन्नई | 80,110 | 87,390 | 66,010 |
मुंबई | 80,110 | 87,390 | 65,550 |
दिल्ली | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
कोलकाता | 80,110 | 87,390 | 65,550 |
अहमदाबाद | 80,160 | 87,440 | 65,590 |
जयपुर | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
पटना | 80,160 | 87,440 | 65,590 |
लखनऊ | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
गाजियाबाद | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
नोएडा | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
अयोध्या | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
गुरुग्राम | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
चंडीगढ़ | 80,260 | 87,540 | 65,670 |
राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में गिरावट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 89,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गई. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 200 रुपये गिरकर 88,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 88,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा. कमजोर घरेलू मांग इस गिरावट का मुख्य कारण रही.
वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमत
एमसीएक्स वायदा बाजार में अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 50 रुपये गिरकर 85,983 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं वैश्विक स्तर पर सोना वायदा 2,929.30 डॉलर प्रति औंस और हाजिर सोना 10.14 डॉलर बढ़कर 2,921.94 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया.
चांदी वायदा की बात करें तो इसका मूल्य 500 रुपये बढ़कर 99,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. जिससे यह लगातार चौथे दिन मजबूती बनाए हुए है. पिछले चार सत्रों में इसमें 3,100 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई.
सोना वायदा कीमतों में बढ़ोतरी
मजबूत हाजिर मांग के कारण बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में सोने की कीमत 199 रुपये बढ़कर 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.23% की वृद्धि के साथ 86,032 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंची.
चांदी वायदा कीमतों में भी तेजी
बृहस्पतिवार को वायदा बाजार में चांदी की कीमत 377 रुपये बढ़कर 97,919 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. विश्लेषकों के अनुसार प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में यह वृद्धि हुई. हालांकि वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.21 प्रतिशत घटकर 32.58 डॉलर प्रति औंस रही.
गोल्ड हॉलमार्क का महत्व और शुद्धता की पहचान कैसे करें?
जब भी सोने के आभूषण खरीदें, तो उनकी शुद्धता की जांच करना बहुत जरूरी होता है. गोल्ड हॉलमार्क ही इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करता है. विभिन्न हॉलमार्क नंबरों के आधार पर सोने की शुद्धता इस प्रकार होती है:
- 375 हॉलमार्क – 37.5% शुद्ध सोना
- 585 हॉलमार्क – 58.5% शुद्ध सोना
- 750 हॉलमार्क – 75.0% शुद्ध सोना
- 916 हॉलमार्क – 91.6% शुद्ध सोना (22 कैरेट)
- 990 हॉलमार्क – 99.0% शुद्ध सोना
- 999 हॉलमार्क – 99.9% शुद्ध सोना (24 कैरेट)
सोने का हॉलमार्क कैसे जांचें?
हर कैरेट के सोने पर अलग-अलग हॉलमार्क नंबर दर्ज होता है. उदाहरण के लिए:
- 24 कैरेट – 999
- 23 कैरेट – 958
- 22 कैरेट – 916
- 21 कैरेट – 875
- 18 कैरेट – 750
कैरेट गोल्ड का अर्थ होता है कि कुल 24 भागों में से कितना भाग शुद्ध सोना है. उदाहरण के लिए यदि कोई आभूषण 22 कैरेट का है, तो उसे 24 से भाग देकर 100 से गुणा करें. जिससे उसकी शुद्धता का प्रतिशत मिल जाएगा.