Get Vehicle Details: क्या आपने कभी सोचा है कि गाड़ी नंबर से उसके मालिक की जानकारी कैसे प्राप्त की जा सकती है? यह सवाल अक्सर तब उठता है जब किसी दुर्घटना, चोरी, या किसी अन्य आपातकालीन स्थिति में गाड़ी और उसके मालिक की जानकारी की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम आपको गाड़ी नंबर से मालिक की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने के 3 आसान और कानूनी तरीकों के बारे में बताएंगे। यह जानकारी हर भारतीय नागरिक के लिए उपलब्ध है। आइए, विस्तार से जानते हैं कि यह प्रक्रिया कैसे काम करती है और इससे आप क्या-क्या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गाड़ी नंबर से क्या-क्या जानकारी मिल सकती है?
गाड़ी नंबर के जरिए आप ये जानकारीयां प्राप्त कर सकते हैं:
- गाड़ी मालिक का नाम: गाड़ी के रजिस्टर्ड मालिक का पूरा नाम।
- खरीद की तारीख: गाड़ी को खरीदे जाने की तारीख।
- चेसिस नंबर: गाड़ी का चेसिस नंबर, जो उसकी पहचान के लिए जरूरी है।
- इंजन नंबर: गाड़ी का इंजन नंबर।
- गाड़ी का ईंधन प्रकार: गाड़ी पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक है।
- गाड़ी की कंपनी और मॉडल: गाड़ी किस कंपनी की है और उसका मॉडल क्या है।
- बीमा की स्थिति: गाड़ी का बीमा वैध है या नहीं।
गाड़ी नंबर से जानकारी प्राप्त करने के 3 तरीके
1. सरकारी वेबसाइट के जरिए
परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in/ पर जाकर आप गाड़ी और उसके मालिक की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यह तरीका पूरी तरह से कानूनी और सुरक्षित है।
प्रक्रिया:
- वेबसाइट पर जाएं और होमपेज पर “RC Details” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना गाड़ी नंबर दर्ज करें।
- “स्टेट्स” विकल्प पर क्लिक करें।
- कुछ ही टाइम में आपके सामने गाड़ी और मालिक की पूरी जानकारी आ जाएगी।
यह तरीका सबसे आसान और विश्वसनीय है, क्योंकि यह सीधे सरकारी पोर्टल से जुड़ा हुआ है।
2. एम परिवहन ऐप के जरिए
एम परिवहन (M Parivahan) ऐप एक ऑफिसियल और सरल माध्यम है, जिसके जरिए आप गाड़ी के मालिक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और इसे डाउनलोड करना बहुत आसान है।
प्रक्रिया:
- सबसे पहले M Parivahan ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें।
- ऐप को खोलें और “RC Details” विकल्प पर जाएं।
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- “स्टेट्स” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर गाड़ी और मालिक की जानकारी दिख जाएगी।
एम परिवहन ऐप डाउनलोड लिंक: Google Play Store
3. एसएमएस के जरिए
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप सिर्फ एक एसएमएस भेजकर भी गाड़ी के मालिक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह तरीका उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं।
प्रक्रिया:
- अपने फोन का मैसेज बॉक्स खोलें।
- VAHAN VEHICLE NUMBER टाइप करें।
- इसे 7738299899 पर भेज दें।
- कुछ ही सेकंड में आपके फोन पर गाड़ी की पूरी जानकारी आ जाएगी।
यह तरीका सरल और तेज है, लेकिन इसमें थोड़ा सा एसएमएस चार्ज लग सकता है।
गाड़ी नंबर से जानकारी निकालने के लाभ
- इमरजेंसी में मदद: दुर्घटना या चोरी की स्थिति में गाड़ी की पहचान करना आसान हो जाता है।
- लीगल प्रक्रिया में सहायता: गाड़ी मालिक की जानकारी से कानूनी प्रक्रियाओं में मदद मिलती है।
- वाहन खरीदते समय जानकारी: सेकंड हैंड वाहन खरीदते समय उसकी प्रामाणिकता की जांच की जा सकती है।
- सुरक्षा और जागरूकता: गाड़ी की जानकारी होने से आप सुरक्षित और जागरूक रह सकते हैं।