Belly Bulge After Marriage: शादी के बाद पुरुषों के वजन बढ़ने की समस्या आमतौर पर मजाक का विषय बनी रहती है। कई बार इसे पत्नी के हाथों के स्वादिष्ट भोजन का असर कहा जाता है, लेकिन हकीकत में यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। हाल ही में पोलैंड के वारसॉ में हुए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि शादीशुदा पुरुषों में अविवाहित पुरुषों की तुलना में मोटापे का खतरा 62 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। वहीं, महिलाओं में यह दर 39 प्रतिशत देखी गई। यह अध्ययन मोटापे और शादी के बीच के संबंधों को समझने के लिए किया गया था।
पोलैंड में हुए शोध के मुख्य पॉइंट
पोलैंड के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में 2,405 लोगों के डेटा का ब्योरा किया, जिनकी औसत उम्र 50 साल थी। इन प्रतिभागियों में:
- 35.3 प्रतिशत का वजन सामान्य था,
- 38.3 प्रतिशत लोग अधिक वजन वाले थे,
- 26.4 प्रतिशत लोग मोटे थे।
शोध के कॉनकलयुजन से यह पता चला कि शादी पुरुषों में मोटापे की संभावना को तीन गुना तक बढ़ा देती है, जबकि महिलाओं में इसका असर अपेक्षाकृत कम पाया गया। यह दर्शाता है कि शादी के बाद पुरुषों में वजन बढ़ने की समस्या अधिक गंभीर हो सकती है।
उम्र और मोटापे के बीच संबंध
इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि उम्र बढ़ने के साथ मोटापे की संभावना बढ़ जाती है।
- पुरुषों में हर साल वजन बढ़ने की संभावना 3 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।
- महिलाओं में यह संभावना 4 प्रतिशत तक बढ़ सकती है।
- मोटापे का खतरा पुरुषों में 4 प्रतिशत और महिलाओं में 6 प्रतिशत बढ़ जाता है।
इससे स्पष्ट होता है कि न केवल शादी बल्कि उम्र भी मोटापे के बढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
शादी और मोटापे का वैज्ञानिक कनेक्शन
विशेषज्ञों का मानना है कि शादी के बाद पुरुषों में वजन बढ़ने के पीछे कई कारण होते हैं। इनमें प्रमुख कारण ये हैं:
- खानपान की आदतों में बदलाव – शादी के बाद पुरुषों का भोजन पैटर्न बदल जाता है। वे अधिक घर का बना भोजन खाते हैं, लेकिन यह भोजन कभी-कभी कैलोरी से भरपूर होता है।
- सामाजिक भोजन की आदतें – शादीशुदा जीवन में दावतों और पार्टियों में भागीदारी बढ़ जाती है, जिससे अनियमित खानपान होता है।
- फिज़िकल गतिविधियों में कमी – शादी के बाद जीवनशैली में बदलाव आता है और कई पुरुष पहले की तुलना में कम व्यायाम करने लगते हैं।
- तनाव और मेंटल स्थिति – शादी के बाद जीवन की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं, जिससे तनाव और मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है, जो मोटापे का कारण बन सकता है।
एक्सपर्ट्स का नजरिया
इस अध्ययन को लेकर कई विशेषज्ञों ने अपनी राय दी है। कैथरीन जेनर, जो कि “ओबेसिटी हेल्थ अलायंस” की निदेशक हैं, ने कहा कि यह अध्ययन इस बात को दर्शाता है कि मोटापा केवल पर्सनल चुनाव का परिणाम नहीं है, बल्कि यह सामाजिक, मानसिक और पर्यावरणीय कारणों का मिश्रण है। विशेषज्ञों का मानना है कि शादी के बाद पुरुषों की लाइफस्टाइल में बदलाव आता है, जिससे उनके वजन पर असर पड़ता है।
शादीशुदा पुरुषों के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के टिप्स
मोटापे से बचने के लिए शादीशुदा पुरुषों को कुछ महत्वपूर्ण आदतें अपनानी चाहिए:
- संतुलित आहार अपनाएं – खाने में हरी सब्जियां, प्रोटीन और कम वसा वाले पदार्थों को शामिल करें।
- डेली व्यायाम करें – रोजाना कम से कम 30 मिनट तक व्यायाम करें।
- खानपान पर कंट्रोल रखें – रात में देर से खाने की आदत से बचें और तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें।
- तनाव से बचें – योग और ध्यान जैसी तकनीकों को अपनाएं।
- पर्याप्त नींद लें – 7-8 घंटे की नींद जरूरी होती है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
- खुद को ऐक्टिव रखें – ऑफिस और घर में बैठने की बजाय फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं।